मोहित गुप्ता फाउंडेशन ने स्कूल के बच्चों को बांटा पढ़ाई का सामान

--Advertisement--

मोहित गुप्ता फाउंडेशन ने स्कूल के बच्चों को बांटा पढ़ाई का सामान

चुवाड़ी – अंशुमन शर्मा

भारत सरकार के विद्यांजलि कार्यक्रम के तहत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में चंडीगढ़ की संस्था मोहित गुप्ता फाउंडेशन ने रा. प्रा. पा. कुठेड़ के छात्रों को पढ़ाई का सामान भेंट किया। इस अवसर पर मोहित गुप्ता फाउंडेशन द्वारा 300 किट पढ़ाई की बच्चों को उपलब्ध करवाई गईं।

संस्था लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। मोहित गुप्ता फाउंडेशन के चेयरमैन मोहित गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 15 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और आगे भी जनहित में ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

इस कार्यक्रम में विदल शर्मा भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों को पढ़ाई का सामान और मिठाई वितरित की। उन्होंने बताया कि संस्था अब जिला चंबा के विभिन्न स्कूलों में शिक्षा संबंधी कार्यों का विस्तार करेगी और जल्द ही भट्टियात में एक मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

मोहित गुप्ता, मिष्टी गुप्ता, अरिन्या गुप्ता और विदल शर्मा ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और कहा कि मोहित गुप्ता फाउंडेशन आगे भी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा पूजा देवी ने मोहित गुप्ता फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और संस्था द्वारा दी गई इस बहुमूल्य सहायता के लिए धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...