कांगड़ा : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में छापेमारी, 1490 KG तंबाकू सामग्री जब्त

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, वीरवार को जिले भर में जनता से प्राप्त शिकायतों के आधार पर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में स्थित दुकानों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान, COTPA अधिनियम के तहत 1490 किलोग्राम तंबाकू सामग्री, जिसमें 12 बोरी कूल लिप व 46 बोरी खैनी बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर कानूनी कार्रवाई करते हुए COTPA अधिनियम के तहत 115 चालान किए और 25,000 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा, 6 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे की लत से बचाना और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर वे इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जब्त की गई तंबाकू सामग्री

तंबाकू उत्पाद नशे के गर्त में जाने का पहला कदम होते हैं, जो व्यक्ति को धीरे-धीरे सिंथेटिक ड्रग्स की ओर ले जाते हैं। तंबाकू का सेवन व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति को कमजोर करता है, जिससे वह अन्य नशीले पदार्थों के प्रति आकर्षित हो जाता है।

पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें। यदि किसी को अपने क्षेत्र में नशे के अवैध व्यापार या संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिले, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

यह पुलिस अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। नशे के अवैध कारोबारियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...