विक्रमबाग में जमीनी विवाद के चलते मारपीट, महिला घायल, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर जिले के विक्रमबाग के कौंथरो गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना वीरवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला के पति ने थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसकी रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की।

शिकायत में कहा गया है कि एक महिला ने डंडे से प्रहार किया, जबकि दो अन्य ने धक्का-मुक्की की। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल जांच के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसपी सिरमौर के बोल 

एएसपी सिरमौर ने मामले की पुष्टि करते हुए है बताया कि इस मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...