टोल प्लाजा पर स्कूटी सवार युवक-युवती से 2540 प्रतिबंधित गोलियां बरामद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है, खासकर चिट्टा और अन्य नशीली दवाइयों की तस्करी करने वालों के खिलाफ 18 मार्च 2025 को सोलन के स्पेशल इन्फोर्समेंट यूनिट की एक टीम गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए धर्मपुर और परवाणु क्षेत्रों में निकली थी।

इसी दौरान, टीम को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उन्होंने टोल प्लाजा सनवारा के पास स्कूटी सवार एक युवक और युवती को रोका।

युवक और युवती के नाम क्रमशः मुकेश उर्फ तौई (पुत्र शंकर लाल, निवासी गांधी मोहल्ला चौक बाजार, सोलन) और पूजा (निवासी मशोबरा, तहसील व जिला शिमला) बताए गए हैं।

इनसे पुलिस ने 2540 प्रतिबंधित गोलियाँ बरामद की। ये दवाईयां बिना किसी पास, परमिट या लाइसेंस के उनके पास थीं।

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें आगामी जांच के लिए ड्रग निरीक्षक के हवाले कर दिया है। साथ ही, आरोपियों की स्कूटी HP14C-6401 को भी जब्त कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये युवक और युवती इन नशीली दवाइयों को सोलन और आस-पास के शैक्षिक संस्थानों के छात्रों और युवाओं को सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। इस मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...