बस में चिट्टा ले जाते युवक को पुलिस ने दबोचा: चंबा प्राइवेट बस में भरमौर निवासी से 2.23 ग्राम चिट्टा बरामद

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

पुलिस थाना सदर चंबा की टीम ने पुलिस चौकी दृडा के बाहर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 2.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान आत्माराम पुत्र कर्म सिंह गांव मडांसा ग्राम पंचायत ब्रेही तहसील धरवाला के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की देवी दर्शन प्राइवेट बस में युवक चिट्टा की सप्लाई लेकर चंबा की ओर आ रहा है। यह प्राइवेट बस ऊना से चंबा के लिए चलती है।

पुलिस ने जैसे ही पुलिस चौकी दरढा के बाहर नाकाबंदी के दौरान बस को रोका तो उसमें सवार आत्माराम पुत्र कर्म सिंह पुलिस को देखकर घबरा गया।

शक के आधार पर जब उक्त युवक से तलाशी ली गई तो उससे 2.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। बरहाल युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और छानबीन की जा रही है। मामले की पुष्टि अभिषेक यादव ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...