दो साल से एनएच पर टूटे रोड के हिस्से की नहीं हुई मरम्मत, लोगों ने डंगा लगाकर ठीक करवाने के लिए सरकार से की मांग

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

नैनीखड्ड के एन एच 154 A बड़ी मोड़ के पास लगभग 200 मीटर की दूरी पर पिछले साल के बरसात के कारण सड़क का एक हिस्सा बैठ जाने के कारण सड़क के किनारे लगा हुआ लोहे का पैराफिट भी टेढ़ी हो चुकी है। जिसके चलते हर समय इस जगह पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता हैं।

इस बाबत कई बार विभाग के अधिकारियों से भी इस रोड को ठीक करने के लिए मांग की गई परंतु दो वर्ष बीत चुके हैं इस रोड के हिस्से को गिरे हुए परंतु आज दिन तक इस रोड की सुध नहीं ली गई और उल्टा ही किनारे में ब्रेस्ट बाल लगाना तो दूर रोड को ठीक करने के लिए मिट्टी डालकर कर भर दिया जाता है। जिसके कारण यहां पर हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।

यहां के स्थानीय निवासी अजय कुमार बबलू, नितिन, अनूप, विजय, संजू, मोहन कुमार के अलावा यहां के स्थानीय लोगों ने इस रोड को नीचे से आर सी सी का डंगा लगाकर जल्द से जल्द रोड को ठीक करवाने के लिए दुबारा से सरकार से मांग की है।

कनिष्ठ अभियंता कनुप्रिया के बोल 

जब इस बाबत नेशनल हाईवे के कनिष्ठ अभियंता कनुप्रिया से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि इसके लिए चार लाख रूपये का एस्टीमेट बनाकर सरकार भेज दिया गया है। जैसे जैसे एस्टीमेट बन कर ऊपर से आ जाता है तो जल्द ही उस जगह पर डगे का निर्माण करवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...