पुलिस टीम को देख नाके से भगाई कार, चिट्टे की खेप सहित 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस टीम को देख नाके से भगाई कार, चिट्टे की खेप सहित 2 युवक गिरफ्तार

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने गंभरोला पुल के पास पुराने चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर नाके के दौरान कार सवार 2 युवकों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात स्पैशल डिटैक्शन टीम नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने सामने से आ रही एक कार (एचपी 82-2388) को रुकने का इशारा किया, जिसमें 2 युवक सवार थे। उन्होंने कार को रोकने की बजाय भगा दिया।

इस पर टीम ने तुरंत उक्त कार का पीछा किया। कुछ दूरी पर आरोपी कार छोड़कर सड़क के नीचे की ओर भागने लगे, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7.21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

चिट्टे के साथ पकड़े गए युवकों की पहचान ऋषभ शर्मा (24) पुत्र दिवाकर शर्मा निवासी गांव सनोह व जिला मंडी और आर्यन (20) पुत्र याकूब निवासी गांव डडोह व जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी मदन धीमान के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...