मिस हमीरपुर प्रतियोगिता के अगले ऑडिशन 8 के बजाय 11 मार्च को

--Advertisement--

पहले दिन 36 युवतियों ने दिए ऑडिशन, सहायक आयुक्त ने की पंजीकरण की अपील

हिमखबर डेस्क

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित की जा रही मिस हमीरपुर प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में ऑडिशन लिए गए। इस ऑडिशन में 36 युवतियों ने भाग लिया।

सहायक आयुक्त एवं प्रतियोगिता की संयोजक अपराजिता चंदेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के अगले ऑडिशन 11 मार्च को उपायुक्त कार्यालय परिसर में ही होंगे। उन्होंने बताया कि पहले 8 मार्च को भी मिस हमीरपुर प्रतियोगिता के ऑडिशन रखे गए थे, लेकिन 8,9 और 10 मार्च को यहीं पर लोक कलाकारों के ऑडिशन भी होने हैं। इसलिए, मिस हमीरपुर प्रतियोगिता के अगले ऑडिशन 8 मार्च के बजाय 11 मार्च को लिए जाएंगे।

अपराजिता चंदेल ने बताया कि ऑडिशन के लिए पंजीकरण फार्म उपायुक्त कार्यालय परिसर के कमरा नंबर 222 से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने इच्छुक युवतियों से 11 मार्च को ऑडिशन में भाग लेने की अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...