चम्बा : भंजराड़ू बस स्टैंड के पास न्यू प्रेम बस पलटी, खाई में गिरने से बाल-बाल बची

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब भंजराड़ू बस स्टैंड के पास न्यू प्रेम बस पलट गई। यह बस भंजराड़ू से कांगड़ा की ओर जा रही थी। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्रारंभिक जांच में बस के पलटने का कारण पता नहीं चल पाया है हालांकि, अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...