कांगड़ा: मुल्थान में बादल फटने से भारी नुकसान, चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त, घरों-अस्पताल परिसर में घुसा मलबा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत मुल्थान में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने के बाद अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा व पानी आने से नाले का जलस्तर बढ़ गया। इससे मलबा रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। करीब चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए। घरों व अस्पताल परिसर में भी मलबा घुस गया।

वहीं धर्मशाला में भारी बारिश के कारण मनूणी खड्ड का जलस्तर बढ़ने से खनियारा में तीन टिपर और एक जेसीबी फंस गई। लगातार जारी भारी बारिश के कारण धर्मशाला के आसपास की खड्डों और नालों में जलस्तर बढ़ गया है। नाले उफान पर हैं।

बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से मांझी खड्ड पर काम कर रही पोकलैन मशीन पानी के बीच फंस गई। गगल के पास बन रहे आईटी पार्क के लिए पुल निर्माण में लगी पोकलेन मशीन काफी समय तक यहां फंसी रही।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...