युवक के पेट से निकली चाकू, सुई और चम्मच जैसी 12 चीजें, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 3 घंटे चली सर्जरी

--Advertisement--

नेरचौक मेडिकल कालेज में आश्चर्यजनक मामला; डाक्टरों ने तीन घंटे सफल सर्जरी कर बचाई जान।

मंडी – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह नेरचौक अस्पताल में एक युवक को बहुत तेज पेट दर्द को लेकर भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान करवाए गए टेस्ट पर तुरंत आपरेशन करने का फैसला लिया गया।

करीब तीन घंटे तक चली सर्जरी में रोगी के पेट से चिकित्सकों ने फोर्क, चाकू, सूई, पेंसिल व 12 अन्य सामान निकाला गया। आपरेशन के दौरान मरीज के पेट से इतना सामान निकलने पर चिकित्सक भी हैरत में पड़ गए। हर कोई मरीज के जीवित होने पर भी आश्चर्यचकित है।

परिजनों द्वारा बताया गया कि 27 वर्षीय कठलग निवासी यह युवक मानसिक रोग से ग्रस्त है और पिछले कुछ वर्षों से घर पर ही रह रहा है। 2006 में पिता को खो देने के उपरांत अब वह अपनी माता और भाई के साथ घर पर ही रहता है।

परिवार वालों के अनुसार प्ल्स-टू की पढ़ाई करने के उपरांत कोचिंग के लिए उसे चंडीगढ़ भेजा गया था, लेकिन कोचिंग में एक वर्ष लगाने के बाद उसकी मानसिक स्थिति कुछ खराब हो गई, जिसके चलते उसे घर वापस लाना पड़ा। तब से लेकर वह घर पर गुमसुम सा रहता है।

गत बुधवार रात्रि उसके पेट में बहुत तेज दर्द शुरू हुआ, तो उसे तुरंत सीधे नेरचौक मेडिकल कालेज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी पूरी जांच पड़ताल करने पर उसकी सर्जरी करने का आग्रह किया, जिस पर सर्जरी के दौरान उसके पेट से 12 चीजें निकाली गईं।

सिजोफे्रनिया के लक्षण वाले करते हैं ऐसी हरकतें

सिजोफे्रनिया बीमारी से ग्रस्त रोगियों में अलग-अलग लक्षण होते हैं, जिनका पता लगने में कई बार महीने तो कभी साल लग जाते हैं। इसके रोगी कुछ भी खा लेते हैं। वे क्या बोल रहे हैं या कर रहे हैं, पर उनका कोई नियंत्रण नहीं होता। इन रोगियों को सोने या फिर ध्यान केंद्रित करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...