कांगड़ा – राजीव जसवाल
देश के सबसे बड़े गैर राजनीतिक संगठन अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत नई दिल्ली जो इस समय पूरे भारतवर्ष के 26 राज्यों मे काम कर रहा है.
वर्तमान में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष बिट्टू अटवाल जो पिछले 1 वर्ष से संगठन के लिए ना कोई काम. और ना ही कार्य करने का विस्तार किया.
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा ने उनकी शून्य गतिविधियों को देखते हुए अध्यक्ष पद से हटाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा के अनुमोदन पर दीपक लहोरवी जो धर्मशाला स्मार्ट सिटी वार्ड नंबर 7 के निवासी हैं अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत हिमाचल प्रदेश की कमान दीपक लहोरवी को सौपते हुये अध्यक्ष पद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है.
इससे पहले दीपक लहोरवी जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत और प्रदेश वाल्मीकि सभा के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. इन्होंने अपने समय मे जिला कार्यकारिणी में रहकर वार्ड नंबर 7 मे वाल्मीकि समुदाय के बहुत से काम किये है.
सरकार तक वाल्मीकि समुदाय की ज्वलित समस्याओं व मुख्य मांगों को सरकार तक पहुंचा है. उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा ने अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की जुम्मेवारी सौप दी है. शीघ्र ही दीपक लहोरवी भी हिमाचल की कार्यकारिणी का गठन कर लेंगे.
प्रदेश अध्यक्ष दीपक लहोरवी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा जी, व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि मुझे जो पद मिला है मैं पद की गरिम्मा को देखते हुए समाज के हितों की लड़ाई. व विकास के कार्यों में बड़ चढ़ पर भाग लूंगा. और राष्ट्रीय अध्यक्ष की आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगा.

