चलती निजी बस पर पहाड़ी से गिरा मलबा, खाई में गिरने से बाल-बाल बची, दो यात्री घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर चलती निजी बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और अगला हिस्सा सड़क से बाहर चला गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। मलबे की चपेट में आने से दो यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे मंगली-चंबा रूट पर जा रही बस बड़ोह नामक स्थान पर पहुंची।इस दौरान पहाड़ी से अचानक गिरे मलबे का आभास होते ही चालक ने बिना समय गंवाते हुए आपातकालीन ब्रेक लगा कर बस को खाई में गिरने से रोका।

मलबे की वजह से बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पहुंची। इससे बस में माैजूद करीब 15 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। परिचालक ने  सभी 15 सवारियों को सुरक्षित बाहर  निकाला। हालांकि, दो सवारियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...