इटली में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में चमकेंगी आकृति

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शहर की होनहार बेटी आकृति स्पेशल ओलंपिक विंटर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका चयन 7 मार्च 2025 से इटली में होने वाले स्पेशल ओलंपिक स्कीग कंटिजेंट (एथलेटिक्स) वर्ल्ड विंटर गेम्स के लिए हुआ है। आकृति एक मार्च को दिल्ली से भारतीय ओलंपिक दल के साथ इटली के लिए रवाना होंगी।

आकृति पिछले चार वर्षों से सूर्योदय चैरिटेबल ट्रस्ट, खनियारा (धर्मशाला) में प्रशिक्षण ले रही हैं। 21 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली आकृति के माता-पिता सुषमा और संजय अपनी बेटी की इस सफलता से बेहद उत्साहित हैं। उनके पिता संजय पुराना कांगड़ा में खाद्य पूर्ति विभाग के राशन डिपो होल्डर हैं।

आकृति 22 फरवरी से 28 फरवरी तक हिमाचल के नारकंडा में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 1 मार्च को दिल्ली से स्पेशल ओलंपिक दल के साथ इटली के लिए रवाना होंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...