5617 पुरुष व 2172 महिलाएं पुलिस भर्ती में लेंगी भाग, पुलिस लाइन झलेड़ा में 11 से 15 फरवरी तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
ऊना – अमित शर्मा
पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए 7789 युवा अपना भाग्य आजमाएंगे। इसमें 5617 पुरुष व 2172 महिलाएं भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगी। ऊना पुलिस प्रशासन ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पुख्ता कर ली है। पुलिस लाईन झलेड़ा में 11 से 15 फरवरी तक पुलिस भर्ती चलेगी।
निष्पक्ष पुलिस भर्ती करवाने के लिए 250 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरों से भी अपराधिक तत्वों पर नजर रखेंगी। पुलिस प्रशासन ने सभी आवेदनकर्ताओं को एडमिट कार्ड जारी कर दिए है।
संदिग्धों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। अभ्यर्थी के साथ पैसे देकर या कोई अन्य प्रलोभन देने वालों पर विशेष नजर रहेगी। इसके लिए नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 82194-77707/01975-226048 पर शिकायत की जा सकती है।
एसपी ऊना राकेश सिंह के बोल
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जिला ऊना में 7789 युवाओं ने आवेदन किया है। इसमें 5617 पुरुष व 2172 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस भर्ती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 250 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।