प्रतिभाशाली बेटियों के घर जाकर लगाईं उनके नाम की पट्टिकाएं

--Advertisement--

प्रतिभाशाली बेटियों के घर जाकर लगाईं उनके नाम की पट्टिकाएं।

नादौन 07 फरवरी – हिमखबर डेस्क

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन ने प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित करने तथा उनके माध्यम से अन्य लड़कियों को भी प्रेरित करने के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ के तहत इन प्रतिभाशाली बेटियों के घर जाकर उनके नाम की पट्टिकाएं लगाने का अभियान शुरू किया है।

इसी अभियान के तहत शुक्रवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग और नगर परिषद नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने नादौन शहर की प्रतिभाशाली बेटी प्रज्ञा सोनी पुत्री विजय सोनी और ग्राम पंचायत कोहला की नेहा पुत्री संजय कुमार के नाम की पट्टिकाएं उनके घर जाकर लगाईं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एक बेटी के नाम की पट्टिका उसके घर जाकर लगाई जा रही है, ताकि इन बेटियों को प्रोत्साहित किया जा सके तथा अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी ने भी इन बेटियों तथा इनके अभिभावकों को बधाई दी और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर वृत पर्यवेक्षक सीमा देवी, संजय कुमार, लड़कियों के अभिभावक तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...