पुलिस जिला बद्दी की मासिक अपराध समीक्षा और पुलिस कल्याण बैठक का आयोजन

--Advertisement--

पुलिस जिला बद्दी की मासिक अपराध समीक्षा और पुलिस कल्याण बैठक का आयोजन।

बद्दी – रजनीश ठाकुर

पुलिस जिला बद्दी की मासिक अपराध समीक्षा बैठक और पुलिस कल्याण बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी वरिष्ठ अधिकारियों, थाना प्रभारियों और अन्य पुलिस इकाई प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

अपराध समीक्षा बैठक में विगत माह हुए गंभीर अपराधों अनसुलझे मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई, त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए, जिले में चल रहे नशा मुक्त अभियान की समीक्षा की गई।

ड्रग तस्करों पर कड़ी, जनजागरूकता अभियान तेज करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के सख्त पालन पर जोर दिया गया और विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये।

इसके अतिरिक्त जिन मुकदमों मे जांच लम्बित है उन्हे जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिये गये व मुकदमो मे जब्त किया गया माल मुकदमा को निपटाने बारे आदेश दिये गये।

अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने की अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...