बनीखेत होटल मैनेजर की हत्या मामले में 2 और गिरफ्तार, कोर्ट से मिला 3 दिन का रिमांड

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

बनीखेत में निजी होटल के मैनेजर की हत्या के मामले की जांच तेज हो गई है। हत्या के आरोप में 2 पुलिस जवानों व कुक के बाद अब हमले में घायल सचिन व होटल के इलैक्ट्रीशियन को भी हिरासत में लेकर जेल में बंद कर दिया गया है। वीरवार को सचिन व होटल इलैक्ट्रीशियन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों को 3 दिन का रिमांड मिला है।

आगामी 3 दिनों तक पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी। इससे पूर्व घायल सचिन ने घटना बारे कुछ याद न होने की बात कही थी। वहीं पहले से ही 2 पुलिस जवानों व कुक से रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है। अब मामले में 5 लोगों से पूछताछ होगी।

बता दें कि नए साल के मौके पर बनीखेत के एक निजी होटल में देर रात होटल कर्मियों व पुलिस कर्मियों  के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान होटल प्रबंधक की मौत हो गई थी, वहीं एक होटल कर्मी और आरोपी एक पुलिस जवान भी घायल हुआ था।

एसपी अभिषेक यादव के बोल

एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में अब घायल व होटल इलैक्ट्रीशियन को हिरासत में लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। सभी को अब 1 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...