कांगड़ा में नंबर प्लेट बदलकर सड़क पर दौड़ रहे वाहन का मामला चर्चा में, जानिए

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नंबर प्लेट बदलकर सड़क पर दौड़ रहे वाहन का मामला चर्चा में बना है। यह वाहन एक उच्च स्तरीय संस्थान के प्रमुख का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक ही वाहन को कभी पीली तो कभी सफेद रंग की नंबर प्लेट लगाकर चलाया जा रहा है। संस्थान के साथ यह वाहन अनुबंधित तौर पर जुड़ा है।

खास बात यह है कि जब पीले रंग की नंबर प्लेट लगती है तो उस पर एचपी-01डी सीरीज का पंजीकरण नंबर लिखा होता है। लेकिन, सफेद रंग वाली नंबर प्लेट में डी गायब है। केवल एचपी-01 और आगे के चार नंबर दर्ज हैं। वाहन की नंबर प्लेट से इस तरह की छेड़छाड़ यातायात नियमों को भी ठेंगा दिखा रही है।

दरअसल एचपी 01डी और पीली पट्टी वाली नंबर प्लेट कांगड़ा जिला आरटीओ की ओर से टैक्सी  के लिए आवंटित की गई हैं, जबकि एचपी-01 शिमला जिला में निजी वाहनों के लिए आवंटित हैं। हैरानी की बात यह है कि अगर कांगड़ा जिले में सेवारत प्रभावशाली व्यक्ति के साथ एटैच वाहन की अगर कभी टक्कर हो अ जाए या कोई अन्य अपराध हो जाए तो पुलिस के लिए मामले को सुलझाना टेढ़ी खीर साबित हो जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस प्रभारी रणजीत सिंह के बोल

धर्मशाला ट्रैफिक पुलिस प्रभारी रणजीत सिंह ने कहा कि एचपी-01डी सीरीज वाली गाड़ी कांगड़ा में पंजीकृत है। बिना डी वाला वाहन अभी तक की जांच पड़ताल में कहीं भी दर्ज नजर नहीं आ रहा, नजर आते ही कब्जे में लिया जाएगा।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री के बोल

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामला ध्यान में आने के बाद कांगड़ा पुलिस हरकत में आई है और संबंधित गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। संबंधित मामले की जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...