बंगाणा में 344 पेटी अवैध शराब बरामद, जंगल से पकड़ा दारू से भरा ट्रक, पांच गिरफ्तार

--Advertisement--

जोल पुलिस ने जंगल से पकड़ा दारू से भरा ट्रक, पांच गिरफ्तार

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना बंगाणा के तहत चौकी जोल ने गश्त के दौरान 344 पेटी अवैध शराब से भरा एक ट्रक जंगल से पकड़ा है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर जांच की शुरू कर दी है और पांच लोगों को आरोपी बनाया है। मामले के आरोपियों की पहचान विशाल सिंह, यश, संजय कुमार, गुरदेव सिंह को शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार जोल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर के दौरान गत गुरुवार रात गांव बेहलां राधा स्वामी सत्संग घर के समीप जंगल में खड़े ट्रक की तलाशी लेने के दौरान उसमें से 344 पेटी शराब बरामद की है।

ऊना एसपी राकेश सिंह के बोल

ऊना एसपी राकेश सिंह ने बताया कि 200 से ज्यादा देसी शराब की पेटियां और करीब 110 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की गईं। पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार करके आबकारी अधिनियम एचपी एक्साइज एक्ट की धारा 39(1) एक के अधीन विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं ट्रक व शराब को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से फरार हुआ था, जिसे भी पकड़ लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...