हिमाचल में 80 पदों पर खनन रक्षकों की भर्ती की अधिसूचना जारी, स्नातक पास कर सकते हैं आवेदन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए उद्योग विभाग के जियोलॉजिकल विंग में खनन रक्षकों के 80 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। उद्योग विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सामान्य क्षेत्र के अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए अधिसूचना जारी होने के 30 दिन के भीतर आवेदन करना होगा, जबकि जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को 45 दिन का समय दिया गया है।

उद्योग विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विभाग अपनी आधिकारिक वेबसाइट और जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक कार्यालय में भी आवेदन पत्र उपलब्ध कराएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

खनन रक्षक पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना अधिसूचना जारी होने की तारीख के आधार पर की जाएगी।

शारीरिक योग्यता अनिवार्य

खनन रक्षक बनने के लिए शारीरिक योग्यता परीक्षण अनिवार्य होगा, पुरुष अभ्यर्थियों के लिए:

  • 100 मीटर की दौड़ 14 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • ऊंचाई न्यूनतम 165 सेंटीमीटर और छाती 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

महिला अभ्यर्थियों के लिए:

  • 100 मीटर की दौड़ 17 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • 800 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • ऊंचाई न्यूनतम 150 सेंटीमीटर और छाती 74 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे भरकर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक कार्यालय में जमा करना होगा।

सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को: 200  रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा।
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए: 66 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

मेरिट सूची इस प्रकार बनेगी, भर्ती प्रक्रिया में 90 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

1. स्नातक की डिग्री के अधिकतम 75 अंक होंगे।
2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और बीपीएल अभ्यर्थियों को 2 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
3. अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 2 अंक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
4. पूर्व अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
5. विधवा, तलाकशुदा, एकल नारी और अनाथ अभ्यर्थियों को 3 अंक का लाभ दिया जाएगा।
6. एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट गाइड और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को 5 अंक अतिरिक्त मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता

जिलों में सहायक उपायुक्त (एडीसी) की अध्यक्षता में चयन कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक परीक्षण की निगरानी करेगी। चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को खत्म करने के लिए यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएगी।

भर्ती से युवाओं में उत्साह

उद्योग विभाग द्वारा खनन रक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा से राज्य के युवाओं में उत्साह का माहौल है। खासकर वे युवा, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे थे, इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से राज्य में रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी और खनन विभाग के कामकाज को भी मजबूती मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...