एनएचपीसी पार्वती परियोजना ने तांदी अग्निकांड पीड़ित परिवारों के लिए 5 लाख की राहत राशि की प्रदान

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या 

पार्वती परियोजना-3 के ग्रुप जनरल मेनेजर प्रकाश चंद ने आज उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश के माध्यम से पांच लाख रुपये का चेक प्रभावितों के लिए प्रदान किया।

उपायुक्त ने एनएचपीसी पार्वती परियोजना के अधिकारियों का अग्निकांड पीड़ित परिवारों की मदद के लिए धन्यवाद किया।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि सैन्ज घाटी के तरेड़ा नामक स्थान पर बना पुल बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। उस पुल का निर्माण, लोक निर्माण विभाग द्वारा पुनः किया जाना है।

उपायुक्त ने बताया कि जब तक यह नया पुल बनकर तैयार नहीं होता तब तक यहां पर फुट ब्रिज स्थापित कर लोगों को आवागमन सुलभ बनाया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर परियोजना के ग्रुप सीनियर मैनेजर, मानव संसाधन, जीटीएस राजू भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया...

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...