राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री बैजनाथ में 70 करोड़ 26 लाख की पांच परियोजनाएं करेंगे क्षेत्र को समर्पित

--Advertisement--

राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के लिए बैजनाथ तैयार, किशोरी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

धर्मशाला, 24 जनवरी – हिमखबर डेस्क

बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। आयोजन में सम्मिलित होने वाले सभी दलों ने आज आयोजन स्थल में पूर्वाभ्यास कर अपनी तैयारियों को दुरुस्त किया।

क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस का आयोजन बैजनाथ में होना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जन-जन के नेता हैं। उन्होंने बैजनाथ के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य स्तरीय उत्सव हमारे बीच मनाने का निर्णय लिया है।

विधायक ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष बैजनाथ में पूरी गरिमा के साथ इसका आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 25 जनवरी सुबह 11 बजे बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पहुंचकर यहां राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

पांच परियोजनाओं का होगा उद्घाटन शिलान्यास

किशोरी लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के बाद बैजनाथ की जनता को 70 करोड़ 26 लाख की सौगातें भी देंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 44 करोड़ रूपये की लागत से अमृत 2.0 सकीम के अन्तर्गत बैजनाथ-पपरोला शहर के लिए पेयजल योजना के निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

वे 9 करोड़ 23 लाख रूपये की लागत से स्थापित होने वाले 33/11 के.वी विद्युत उपकेंद्र बीड़ की नींव रखेंगे तथा 2 करोड़ 91 लाख रूपये से निर्मित होने वाली कुमारड़ा से माधोनगर नैन भंखेड़ सड़क के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे।

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ में 9 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र तथा 5 करोड़ 12 लाख रूपये से निर्मित पर्यटन विभाग की पार्किंग का उद्घाटन कर उन्हें क्षेत्र को समर्पित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...