चोरी करने गया था, सामान भी समेट कर रख लिया था, पर शराब पीकर वहीं सो गया और फिर

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

चोर करे चोरी, तो पकड़ा जाए। जिस काम के लिए गया था, उसमें तो वह कामयाब हो गया, लेकिन कहते हैं कि नशा नाश की जड़ है और उसके साथ भी वही हुआ। हुआ यूं कि एसडीएम कार्यालय घुमारवीं के राजस्व सदन में एक शख्स चोरी करने गया। इस दौरान उसने गीजर खोल कर उतार लिया और बिस्तर पर रख दिया। इसी बीच उसने शराब भी गटक ली और इतनी पी ली कि होश ही नहीं रहा और उसी बिस्तर पर सो गया।

कुछ लोगों ने सदन के भीतर उसे बिस्तर पर लेटा हुआ देख लिया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, तो चोर को बिस्तर पर बेसुध हालत में पाया। साथ में ही शराब की बोतल भी पड़ी थी और गीजर बिस्तर पड़ा हुआ था।

आरोपी की पहचान महेश निवासी गांव लेहरावन डाकघर मझोला तहसील चंदौसी जिला संभल उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस को जांच में पता चला कि यह प्रवासी सदन के निर्माण के दौरान वहां काम कर चुका है। उधर, उपमंडलीय अधिकारी घुमारवीं के वरिष्ठ सहायक अजीत कौर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करा दी है।

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह के बोल

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उपमंडलीय अधिकारी घुमारवीं के वरिष्ठ सहायक अजीत कौर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...