वनकाटुओं ने मारा तेंदुआ, विभाग ने की जांच परिक्रिया शुरू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

वनमंडल चंबा के अंतर्गत मसरूड़ वन परिक्षेत्र में एक मृत तेंदुआ मिला है। यहां पर मृत तेंदुआ मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर एक बार फिर से गर्म हो गया है। जानकारी के मुताबिक महरूड के कुठेड़ पंचायत के गांव डंगाल पंचायत के नाले के पास आज सुबह ग्रामीणों को मरा हुआ तेंदुआ दिखाई दिया।

जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग ने मृत तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच परिक्रिया शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी आरओ मसरूड़ जगजीत चावला ने दी है।

उन्होंने बताया तेंदूए की मौत किन कारणों से हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा।
हालांकि अभी तक इस बारे में पता नहीं लग पाया है कि मौत किस तरह से हुई है।

गौरतलब है कि मसरूंड़ वन परिक्षेत्र बीते काफी समय से चर्चा में रहा है। कभी वनकाटुओं ने इसको अपना निशाना बनाया है तो कहीं ये जड़ी बूटी माफिया के निशाने पर रहा है। अब स्थानीय लोगों की माने शिकारी भी अपने इस जंगल में अवैध रूप से शिकार कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...