शाहपुर: गाड़ी में तलाशी के दौरान पकड़ा 6 किलो जंगली जानवर का माँस

--Advertisement--

वन विभाग ने पुलिस थाना शाहपुर में करवाई शिकायत दर्ज।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर उपमण्डल के तहत पड़ते जंगलों में आजकल शिकारियों ने डेरा जमाया है। जिस पर वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा गश्त की जा रही है तथा जंगली जानवरों का शिकार करने वालों पर दविश दी जा रही है।

आपको बता दें वन विभाग के अधिकारियों ने कनोल वीट में एक गाड़ी में 7 किलो 84 ग्राम मांस पकड़ा है। यह मांस चालक ने गांव बोह के किसी शिकारी से खरीदा था। वाहन चालक काकू राम पुत्र साहब सिंह निवासी गांव लाहड़ी डाकघर सल्ली का निवासी है, जिस पर काकू राम उपरोक्त के खिलाफ मालमा दर्ज किया गया है।

विभाग के वीओ दिनेश्वर सिंह ने पुलिस थाना में शिकायत दी है। उंन्होने बताया कि कनोल वीट में गश्त के दौरान गाड़ी नंबर एचपी 01 सी -1949 की तलाशी ली, जिसमे 7 किलो 84 ग्राम मांस पकड़ा जो कि जंगली सुअर का प्रतीत हुआ। जिस पर वाहन चालक काकुराम निवासी लाहड़ी के खिलाफ शिकायत दी गई है।

थाना प्रभारी शाहपुर करतार चंद ठाकुर के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना शाहपुर के प्रभारी करतार चंद ठाकुर ने बताया कि आरोपी लाहड़ी निवासी काकुराम के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

हिमखबर डेस्क झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा...