बिलासपुर में उड़ान भरेंगे मानव परिंदे, पैराग्लाइडिंग स्पर्धा को तैयारियां शुरू, इस महीने होगा आयोजन

--Advertisement--

राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग स्पर्धा को तैयारियां शुरू, मार्च में होगा आयोजन

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

प्रशासनिक स्तर पर बिलासपुर में पहली बार नेशनल लेवल की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाए जाने की तैयारी चल रही है। यह आयोजन मार्च महीने में करवाया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पर्यटन विभाग को फंडिंग के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

उस ओर से अप्रूवल मिलने के बाद अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस आयोजन में मानव परिंदे बंदलाधार से बिलासपुर के लुहणू मैदान के लिए उड़ान भरते नजर आएंगे और लोगों को पैराग्लाइडिंग का रोमांच देखने का अवसर मिलेगा।

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के बोल 

बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब प्रशासनिक स्तर पर पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग से आवश्यक फंड की मांग की है।

जिला प्रशासन के अधिकारी इस आयोजन के लिए तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटे हुए हैं और जैसे ही सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता मार्च महीने में आयोजित हो सकती है। इस प्रतियोगिता में पैराग्लाइडिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो बिलासपुर के लिए एक बड़ा उत्सव साबित होगा।

गोबिंदसागर झील में होती है लैंडिंग

बिलासपुर की बंदलाधार पर पैराग्लाइडिंग साइट चिन्हित की गई है, जिसे उपायुक्त ने परमानेंट साइट के रूप में अधिकृत करवाया है। इस साइट से पायलट बिलासपुर के लुहणू मैदान के लिए उड़ान भरते हैं। खास बात यह है कि अब तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के साथ ही कई ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित हो चुके हैं, मगर यह पहला अवसर है, जब प्रशासन की ओर से पैराग्लाइडिंग की नेशनल स्पर्धा का आयोजन करवाया जाएगा। यहां यह भी बता दें कि बिलासपुर पैराग्लाइडिंग की एक्सक्लूसिव एक्रोबैटिक साइट है। मानव परिंदे उड़ान भरने के बाद सीधे गोबिंदसागर झील में उतरते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...