हिमाचल में 2025 के पहले दिन रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया वन परिक्षेत्र अधिकारी

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने नववर्ष 2025 की शुरुआत एक घूसखोर वन परिक्षेत्र अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर की है। सतर्कता विभाग ने ऊना जिले के अंब में तैनात वन रेंजर अविनाश कुमार को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ गाड़ी वालों से लकड़ी परिवहन परमिट के बदले पैसे लेने की शिकायतें आ रही थीं। सूत्रों के अनुसार प्रति गाड़ी लकड़ी परिवहन के लिए दस हजार की मांग की जा रही थी। इस पर करवाई करते हुए विजिलेंस ने आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार किया।

विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत ऊना थाना में मामला दर्ज किया है। सतर्कता ब्यूरो ने जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और इस तरह की घटनाओं की तुरंत जानकारी दें।  ब्यूरो ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...