नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए मोटरसाइकिल 6 जनवरी को होंगे रिलीज 

--Advertisement--

नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए मोटरसाइकिल 6 जनवरी को होंगे रिलीज।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए मोटरसाइकिल नंबर एचपी 46-0434, पीबी35जे3480 तथा पीबी54सी 6289 की निपटारे-नीलामी के लिए मामला माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में विचाराधीन है।

उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपरोक्त मोटरसाइकिल के मालिकों को माननीय न्यायालय से मोटरसाइकिल को रिलीज करवाने के लिए निर्धारित नियमों के अनुरूप सूचित किया गया था। परंतु उनके द्वारा अभी तक इस संदर्भ में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल नंबर एचपी 46-0434 विजय कुमार पुत्र जयकरण गांव व डाकखाना धरवाला जिला चंबा, पीबी35जे3480 बीके चंद पुत्र बद्रीनाथ मोहल्ला शाहपुरी गेट सुजानपुर ज़िला पठानकोट, पीबी54सी 6289 अवतार सिंह सुपुत्र सौदागर गांव वसाहन तहसील मुकेरियां के नाम पर पंजीकृत हैं।

जितेंद्र चौधरी ने बताया कि माननीय न्यायालय ने मोटरसाइकिल मालिकों को अपने दो पहिया वाहन रिलीज करवाने के लिए 6 जनवरी 2025 की तिथि निर्धारित की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...