रामपुर से कुल्लू को जोड़ने वाली जलोड़ी जोत के निर्माण को केंद्र की मंजूरी

--Advertisement--

शिमला 30 दिसम्बर – नितिश पठानियां 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर से कुल्लू को जोड़ने वाली जलोड़ी जोत के निर्माण को केंद्र की मंजूरी पर खुशी व्यक्त करते हुए लोक निर्माण मंत्री को उनके इसके निर्माण के लिये किये गए प्रयासों की सराहना की है।

उन्होंने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जलोड़ी जोत के निर्माण का जो सपना देखा था वह उन्होंने पूरा किया है,इसके लिए उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनावों के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों से जलोड़ी जोत सुरंग निर्माण को अपनी पहली प्रार्थमिकता बताया था,जिसे उन्होंने पूरा किया है।

उन्होंने कहा है कि सड़कों के निर्माण में और इनके रखरखाव में जिस तत्परता से वह केंद्र के सहयोग से कार्य कर रहें है,केंद्रीय नेताओं से मिल कर सड़को के रखरखाव ओर इसके निर्माण के लिये पैसा ला रहें है वह बहुत ही सराहनीय है ।

प्रधानमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत पुरानी सड़को के रखरखाव और इनकी मेटलिंग के लिये केंद्र से पैसा स्वीकृत करवाना भी सराहनीय कार्य है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश के भाजपा नेता कवेल राजनीति कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहें है। पूर्व भाजपा सरकार ने डबल इंजन की सरकार का दावा करने के बाबजूद जलोड़ी जोत सुरंग के निर्माण में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

अगर दिखाई होती तो आज यह सुरंग बन कर तैयार हो चुकी होती। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश के विकास में अपना योगदान देते हुए अपने केंद्रीय नेताओं से मिलकर प्रदेश सरकार का सहयोग करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...