पद्मश्री अजय ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी को कहा अलविदा

--Advertisement--

हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार और पद्मश्री पुरस्कार विजेता अजय ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी से संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया। उन्होंने वीडियो के माध्यम से यह घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि अब काफी कबड्डी खेल चुके हैं और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देना चाहते हैं। अजय ठाकुर ने अपने संन्यास का कारण अपनी शारीरिक इंजरी को भी बताया, जिनकी वजह से वे अब खेल को जारी रखने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा, “देश में अब युवा प्लेयर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि वे भारत का नाम और भी ऊंचा करेंगे।”

अजय ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेडर के रूप में भारतीय कबड्डी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वह भारतीय टीम के कप्तान भी रहे और अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए जाने गए। उनके शानदार खेल के लिए उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। वर्तमान में वह हिमाचल पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात हैं और ऊना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अपने खेल करियर को विराम देने के बाद भी अजय ठाकुर खेल से जुड़े रहेंगे। दभोटा में उनकी कोहिनूर स्पोर्ट्स कबड्डी अकादमी में युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उनका उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए तैयार करना है।

अजय ठाकुर मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में खेल रहे थे। शनिवार को मैच के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी संन्यास की घोषणा की। उनकी इस घोषणा के बाद खेल जगत से जुड़े लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...