सुबह बड़े भाई ने तो शाम को छोटे भाई ने त्यागा संसार, एक साथ दुनिया को कहा अलविदा

--Advertisement--

सुबह बड़े भाई ने तो शाम को छोटे भाई ने त्यागा संसार, एक साथ दुनिया को कहा अलविदा।

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल में दो सगे भाईयों की एक ही दिन मौत की खबर ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। पहले बड़े भाई ने संसार को त्यागा तो उसके गम में छोटे भाई ने भी अपने प्राण त्याग दिए।

बड़े भाई का नाम रामनाथ था जिनकी उम्र 60 वर्ष थी जबकि छोटे भाई का नाम ज्ञान चंद था जिनकी उम्र 58 वर्ष थी। दोनों भाईयों ने अलग-अलग स्थानों पर अपने घर बनाए थे लेकिन दोनों में प्रगाड़ प्रेम था।

रामनाथ ने अपना घर द्रुबल पंचायत में जबकि ज्ञान चंद ने अपना घर टिकरी मुशैहरा पंचायत में बनाया हुआ था। एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होना और परिवारों को आपस में जोड़े रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

बताया जा रहा है कि दोनों ही भाई बीमारी से ग्रसित थे। रामनाथ का उपचार चंडीगढ़ के एक बड़े हॉस्पिटल से जबकि ज्ञान चंद का दिल्ली स्थित सेना के हॉस्पिटल से चल रहा था।

मंगलवार सुबह रामनाथ की तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बड़े भाई के निधन की खबर जब छोटे भाई ज्ञान चंद को मिली तो वह इस सदमे को सह नहीं पाए। शाम के समय उनकी तबीयत भी बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया।

बुधवार को द्रुबल के मोक्षधाम में बड़े भाई रामनाथ का अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे साहिल ने अंतिम संस्कार की रस्मों को निभाया और मुखाग्नि दी। वीरवार को सैनिक छोटे भाई का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ चौंतड़ा के मोक्षधाम में किया गया। यहां दोनों बेटों अक्षत और अतुल ने अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि यह दोनों भाईयों का प्रगाड़ प्रेम था, प्रभु की इच्छा या फिर नियती का फेर। दोनों भाईयों के एक साथ चले जाने से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पडा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...