बिना हेलमेट और मोबाइल प्रयोग करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई व मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान

--Advertisement--

बिना हेलमेट और मोबाइल प्रयोग करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई व मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान।

रजनीश ठाकुर – बद्दी

पुलिस ज़िला बद्दी प्रशासन ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की तथा बिना हेलमेट के दौपहिया वाहन चलाने वाले चालकों और मोबाइल प्रयोग करते हुए वाहन चलाने वालों के चालान किये।

बद्दी पुलिस ने इस वर्ष 25 दिसंबर 2024 तक बिना हेलमेट के दौपहिया वाहन चलाने वालों के 29509 चालान किये हैं, जबकि यह संख्या दिसंबर 2023 में 26286 थी।

इसके अतिरिक्त बद्दी पुलिस ने इस वर्ष 25 दिसंबर 2024 तक मोबाइल प्रयोग करते हुए वाहन चलाने वालों के 1134 चालान किये हैं, जबकि यह संख्या दिसंबर 2023 में 1130 थी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है ।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। पुलिस ज़िला बद्दी प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे मोटर वाहन अधिनियम के तहत दिए गए नियमों का पालन करें।

यातायात सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही किसी की भी जान को जोखिम में डाल सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...