सिरमौर भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ : जातीय समीकरणों पर हो रहा है विचार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के घर में पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा जोरों पर है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस महत्वपूर्ण पद को लेकर जातीय समीकरणों पर गहन विचार किया जा रहा है। वर्तमान में पार्टी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के करीबी विनय गुप्ता इस पद पर काबिज हैं।

सिरमौर में राजपूत बिरादरी का दबदबा है और दूसरे स्थान पर पंडित समुदाय है। हरिपुरधार से बलबीर ठाकुर भी इस दौड़ में शामिल हैं। बलबीर ठाकुर ने हरिपुरधार मेले का नाम बदलकर ‘डॉ. वाईएस परमार मेला’ से ‘मां भाग्याणी मेला व टूर्नामेंट’ करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

मौजूदा समय में वह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। करीब एक दशक पहले उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके प्रयासों के चलते रेणुका विधानसभा क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में भाजपा ने अपना प्रभुत्व स्थापित किया।

इसी विधानसभा क्षेत्र से तेज-तर्रार नेता मेला राम शर्मा भी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। वे बीडीसी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। वहीं, इसी क्षेत्र से जिला परिषद की अध्यक्ष सीमा कन्याल भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं।

सिरमौर में भाजपा अध्यक्ष पद के लिए करीब एक दर्जन नेता दावेदारी पेश कर रहे हैं। पार्टी के भीतर इस पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं, और जल्द ही इस संदर्भ में कोई निर्णय लिया जा सकता है।

देखना यह होगा कि भाजपा द्वारा रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र को ये पद सौंपा जा जाता है या नहीं। बता दे कि कालाअंब से पंकज अग्रवाल भी जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता चुके है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...