राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला।

नगरोटा सूरियां – निशा ठाकुर 

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा 29 एवं 30 नवंबर 2024 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया।

इस कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के आपदा प्रबंधन के क्लब आपदा मित्र के सौजन्य से किया गया। इस संपूर्ण कार्यशाला में रंजीत कुमार ने संयोजक की भूमिका निभाई तथा इस कार्यशाला को पूर्णता की ओर ले गए।

प्रथम दिवस में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों की सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की गई। ट्रेनिंग संयोजक हरजीत भुल्लर और गुलशन ने विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी।

इसमें सी पी आर, चोकिंग जैसे विषयों के बारे में बताया गया। इसमें उन्होंने भूकंप, आग, बाढ़ जैसी आपदाओं से अवगत करवाया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि प्रत्येक नागरिक के पास अपने परिवार तथा संस्था का आपदा प्रबंधन की योजना होनी चाहिए।

द्वितीय दिवस पर ट्रेनर नरेंद्र और अतुल ने विद्यार्थियों को प्रायोगिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने आग जैसी आपदा से निपटने के तरीके तथा अग्नि सुरक्षा यंत्र चलाने की भी जानकारी प्रदान की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने सीपीआर का प्रायोगिक परीक्षण भी किया। आपदा की स्थिति में किस प्रकार किसी व्यक्ति की जान बचानी है तथा उसे किस प्रकार से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाना है इसकी भी जानकारी दी।

उन्होंने रस्सी अथवा कपड़े से स्ट्रेचर बनाना भी बच्चों को सिखाया। बच्चों ने उत्साह के साथ इस कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन के गुर सीखे तथा भविष्य में इसके लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा ली।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केवल कुमार शर्मा ने इस कार्यशाला के लिए आपदा प्रबंधन विभाग का धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यशाला के अंत में विभाग की तरफ से आए गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि जिस परिवेश में हम रहते है वहां पर इस प्रकार को कार्यशाला आवश्यक है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केवल कुमार शर्मा, प्रो अजय कुमार, डॉ पुष्पा यादव, प्रो काकू राम मन्हास, प्रो नेहा चौधरी, डॉ राजेश, प्रो आशीष, प्रो प्रिया, प्रो युवराज, प्रो रंजीत, प्रो अभिषेक, प्रो नीलकमल मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...