विश्व एड्स दिवस पर भलाड़ स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

--Advertisement--

विश्व एड्स दिवस पर भलाड़ स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली।

 ज्वाली – शिबू ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ स्कूल के बच्चों ने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रैली को स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूक करना था। इसमें विद्यार्थियों को पोस्टर बनाने के लिए विभिन्न विषय दिए गए। जिसमें एचआईवी की रोकथाम, एड्स जागरूकता, एचआईवी से जुड़े मिथकों को कम करना तथा एचआईवी और एड्स ग्रसित लोगों से भेदभाव न करना अपितु उन्हें स्वीकारना आदि शामिल थे।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए बहुत ही आकर्षक और संदेशप्रद पोस्टर बनाए प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने प्रोत्साहित किया तथा कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता फैलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये रहे उपस्थित 

वहीं इस मौके पर बच्चों के साथ साथ स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...