महाविद्यालय मटौर में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।
कांगड़ा – राजीव जसवाल
राजकीय महाविद्यालय मटौर के रेड रिब्बन क्लब, एनएस एस और रोवर रेंजर्स इकाई के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा संयुक्त रूप से विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं और नुक्कड़ नाटक मानव श्रृंखला , रैली जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य विश्व एड्स दिवस 2024 की थीम “ सही मार्ग अपनाएं” के अनुसार HIV/एड्स के खिलाफ लड़ाई में मानव अधिकारों की रक्षा और इस संक्रमण के होने के कारणों, रोकथाम और उपलब्ध उपचारों के बारे में शिक्षित करना था।
सर्वप्रथम नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई, उसके बाद विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बना कर इस महामारी से निपटने में सहयोगात्मक रूप से काम करने और अलगाव की भावना को कम करने का संदेश दिया।
तत्पश्चात महाविद्यालय प्रांगण से लेकर बगली गुरुद्वारा रोड तक एड्स जागरूकता रैली निकाली गई । फिर एनएसएस इकाई द्वार गोद लिए गए मटौर गांव की पंचायत में विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एचआईवी/एड्स से जुड़ी भ्रांतियों, रूढ़ियों और कारणों, उनसे बचाव का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मीना कल्हाण (आईसीटीसी काउंसलर, सिविल अस्पताल कांगड़ा), कैप्टन निर्मल सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत मटौर, आसपास के ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे।
मीना ने भी वहां मौजूद सभी गांव सदस्यों के साथ 2018 में लागू हुए एचआईवी /एड्स से जुड़े कानूनों की जानकारी सांझा की।
नारा लेखन में सलोचना, ने पहला, आंचल चौधरी ने दूसरा, निकिता और शायनी ने तीसरा, पोस्टर मेकिंग में सलोचना पहले,पलक दूसरे, मुसकान तीसरे स्थान पर रहीं।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रो अजय कटोच, प्रो दिनेश जम्बाल, प्रो शिवानी दत्ता, प्रो सुदेश कुमारी, प्रो नीतू सिन्हा, अरविंद बैंस, ऊषा, सिम्मी कुमारी, पूजा सरस्वती सदस्य उपस्थित रहे।

