सुजानपुर-टीहरा सड़क पर एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल, मकान से टकराई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में धैल से सुजानपुर आ रही एचआरटीसी बस की सुजानपुर-टीहरा सड़क पर ब्रेक फेल हो गई है। ब्रेक फेल होने के कारण यह मकान से टकरा गई। बस में 30 सवारियां थीं।

बस सुबह 7:10 से धैल से चलती है और सुजानपुर 9:00 पहुंचती है। सुजानपुर से लगभग 500 मीटर दूरी पर एक मोड पर ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक बस से नियंत्रण खो बैठा।

इसके बाद बस को चालक ने मकान के साथ टक्कर मार दी। इससे बस रुक गई। सभी सवारिया सुरक्षित हैं। किसी को भी चोट नहीं लगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...