गरीब परिवार का मुखिया अशोक कुमार काम करते समय ऊंचाई से गिरा, टूटे दोनों हाथ, लगाई मदद को गुहार

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

अपर लंज के गांव सिद्धवेडा में रहने वाले एक गरीब परिवार का मुखिया अशोक कुमार जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था ,अचानक काम करते समय ऊंचाई से गिर गया। जिससे अशोक के दोनों हाथ टूट गए अब अशोक अगले 1 साल के लिए इन हाथों से कोई भी काम नहीं कर पाएगा।

अशोक के परिवार में पत्नी तथा दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनके पालन पोषण के जीवन निर्वाह का साधन सिर्फ अशोक ही था परिवार अब आर्थिक तंगी से जूझ रहा है परिवार इन बीते दिनों में मुसीबत का सामना कर रहा है।

वहीं जब इस बात की भनक चंगर संघर्ष समिति को लगी तो चंगर संघर्ष समिति के सदस्य जन्म सिंह गुलेरिया बीडीसी मेंबर प्रीतम चौधरी विनोद चौधरी सिंटू भारद्वाज वीरेंद्र शर्मा अभिषेक भारद्वाज शमी आदि ने कुछ समिति के सहयोग से राशि इकट्ठी करके परिवार की आर्थिक मदद करने का निश्चय किया है तथा प्रशासन से भी गुहार लगाई है कि इस गरीब परिवार की अति शीघ्र मदद की जाए ताकि परिवार को आर्थिक तंगी से जूझना ना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...