पंजाब में मिला घुमारवीं के तकनीकी सहायक पंकज शर्मा का शव, जांच जारी

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

घुमारवीं के सेऊ गांव के निवासी व पंचायत तकनीकी सहायक पंकज शर्मा का शव पंजाब के कल्लर क्षेत्र से मिला है। पंकज ग्वालथाई, बस्सी और दबट पंचायत में तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत थे। वह खरकड़ी के परमजीत के घर में किराए पर रहते थे।

पंकज 17 नवंबर से लापता था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मकान मालिक परमजीत ने दर्ज करवाई थी। परिवार वालों के अनुसार कुछ दिन पहले वह अपने घर गया था  लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। अब शव को कैंची मोड़-नैना देवी सड़क पर पत्थरों के ढेर पर औंधे मुंह पड़ा बरामद किया गया है।

सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि घटना स्थल पंजाब के क्षेत्र में होने के कारण संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

डीएसपी मदन धीमान के बोल

डीएसपी हेडक्वार्टर मदन धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। यह स्पष्ट नहीं है कि पंकज की मृत्यु कैसे और कब हुई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...