हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री और सुनील शर्मा बिट्टू का जताया आभार

--Advertisement--

हमीरपुर _ ब्यूरो रिपोर्ट 

नगर परिषद हमीरपुर के मनोनीत पार्षद निशांत शर्मा ने परिषद को नगर निगम का दर्जा देने के प्रदेश मंत्रीमंडल के निर्णय को ऐतिहासिक बताया है।

यहां जारी एक बयान में निशांत शर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया है।

निशांत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला हमीरपुर के चहुमुखी विकास के लिए लगातार बड़े निर्णय ले रहे हैं और जिलावासियों को एक के बाद एक कई सौगातें दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद हमीरपुर शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों का सुनियोजित विकास सुनिश्चित होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मनोनीत पार्षद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर शहर में लगभग डेढ़ दशक से लटके अंतर्राज्यीय बस अड्डे के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध करवाया और शहर सौंदर्यीकरण एवं विभिन्न सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया है। अब नगर निगम का दर्जा मिलने से हमीरपुर शहर के विकास को और बल मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...