सचिवालय पहुंचे पोस्ट कोड 980 ड्राइंग टीचर के बेरोजगार अभ्यर्थी, प्रदेश सरकार से लगाई ये गुहार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

पिछले दो सालों से बेरोजगार कला अध्यापक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनका रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है। वहीं वीरवार को प्रदेश भर से पोस्ट कोड 980 के अभ्यर्थी सचिवालय पहुंचे और प्रदेश सरकार से गुहार लगाई कि उनका रिजल्ट जल्द से जल्द निकाला जाए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले दो साल से अपने रिजल्ट को घोषित करवाने के लिए लगातार शिमला आकर मुख्यमंत्री, अन्य मंत्रियों एवं अधिकारियों से बार-बार अनुरोध कर रहे हैं कि उनका परिणाम निकाला जाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। आज मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलकर 16 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में उनके परिणामों पर फैसला लेने की मांग की गई है।

उनका कहना है कि इसमें विजिलेंस जांच चल रही है लेकिन जो दोषी है उन पर कार्रवाई की जाए और अन्य अभ्यार्थियों का परिणाम घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पोस्ट कोड 817,939 और 903 में दोषियों को छोड़ कर बाकियों के रिजल्ट भी घोषित कर दिए हैं।

ऐसे में उन्होंने मांग की उनका परिणाम भी घोषित किया जाए। उन्होंने बताया कि परिणाम घोषित न होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज मुख्यमंत्री से मिल कर कैबिनेट की बैठक में इस पर कोई फैसला लेने का आग्रह किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...