घाटी पुल पर एक बार फिर खाई में गिरने से बची HRTC की बस, यात्रियों की अटकी सांसें

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

तलवाड़ा से देहरा वाया घाटी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस घाटी पुल पर सुबह उस समय खाई में लुढ़कने से बच गई जब घाटी पुल पर एक वाहन को पास देते वक्त बस का अगला टायर उसी जगह धंस गया। जहां एक महीने पहले भी परिवहन की बस खाई में लुढ़कने से बच गई थी वहां आज दोबारा फिर बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह दौलतपुर से बग्गी जा रही संसारपुर टैरस डिपो की बस जब घाटी पुल पर पहुंची तो सामने से आई कार को पास देते वक्त बस का अगला टायर पुल से पहले बनी पुली पर मिट्टी में धंस गया, जिससे बस में सवार लगभग 15 सवारियों की सांसें अटक गईं।

वहीं बस चालक व परिचालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए सभी सवारियों को बाहर निकाला व बाद में जेसीबी मशीन की मदद से बस को बाहर निकाला। ज्ञात रहे कि 13 अक्तूबर को भी इसी जगह परिवहन निगम की बस फंसी थी, उस दौरान बस में 25 सवारियां मौजूद थीं।

जिस जगह बस का टायर धंसा,  वहां करीब 20 फुट गहरी खाई है। इस जगह पर लगातार दूसरा हादसा लोक निर्माण विभाग के कार्य पर भी सवालिया निशान लगा रहा है। इस दौरान लगभग 2 घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा व सिर्फ छोटी गाड़ियां व दोपहिया वाहन ही वहां से गुजर सके।

स्थानीय लोगों के बोल

वहीं स्थानीय लोगों राकेश कुमार, बालकृष्ण, अजय, सुनील व नीरज ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि रोजाना यहां से लगभग 4 से 5 स्कूलों के बच्चों की बसें व अन्य गाड़ियां जाती हैं व यह जगह बार-बार अनहोनी की तरफ इशारा कर रही है परन्तु विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। लोगों ने मांग की है कि इस जगह पर रेलिंग लगाई जाए ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो।

घाटी प्रधान राजेश्वर सिंह के बोल

वहीं घाटी प्रधान राजेश्वर सिंह ने कहा कि विभाग इस जगह पर ध्यान दे क्योंकि इस जगह पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग डाडासीबा नितेश कौंडल के बोल

वहीं सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग डाडासीबा नितेश कौंडल ने कहा कि इस जगह का निरीक्षण कर जो भी कार्य उचित होगा किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...