डहणू में आग से रसोई घर व गउशाला जल कर राख, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

ग्रामीणों ने आग से खेलकर गाय व बछड़ी को जिंदा बचाया, आग से लाखों का नुकसान।

रिवालसर/मंडी – अजय सूर्या

बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत डहणू में देर रात अचानक लगी आग से गउशाला व रसोई घर जलकर राख हो गई। गांव वालों व दमकल विभाग ने आधी रात तक कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। गांव वालों ने गउशाला से गे व बछड़ी को आग से खेलते हुए जिंदा बाहर निकाला।

डहणू गांव के लाल चन्द पुत्र स्व मायाधर की गउशाला में अचानक देरशाम को 7 बजे के करीब घरवालो ने गउशाला में आग की लपटें निकलती देखी। उसके बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर मचाने पर गांव वालों एक दम इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने बाल्टियों, टुल्लू पम्प से पानी का इंतजाम कर अग्निशमन की दमकल गाड़ी से पहुंचने से पहले कुछ हद तक काबू पा लिया। मगर गउशाला व रसोई घर को जलने से नही बचा सके।

गउशाला में रखे सूखे घास के 1500 घास के पुले भी जल कर राख हो गए। रिवालसर से दमलक विभाग की गाड़ी टीम सहित मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने रात 11बजे तक अपना अभियान चलाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। ग्रामीणों की मदद से रसोई घर का सामान बाहर सुरक्षित निकालने में कामयाबी पाई। आग कैसे लगी घरवालो को इसका पता ही नही चला।

राजस्व विभाग के हल्का पटवारी भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार सुबह मौका कर आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी। हल्का पटवारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को तिरपाल व पांच हजार रुपये की राहत राशि दी।

स्थानीय पंचायत उप प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण आगजनी से नुकसान पर लाल चन्द के परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...