नशे की बड़ी खेप जब्त, 105KG हेरोइन और हथियार के साथ दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

नशे की बड़ी खेप जब्त, 105KG हेरोइन और हथियार के साथ दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार

पंजाब – भूपेंदर सिंह राजू

पंजाब में पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 105 किलोग्राम हेरोइन, 31.93 किलोग्राम कैफीन एनहाइड्रस, 17 किलोग्राम डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी कट्टा बरामद किया।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि पुलिस ने विदेशी ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव भुल्लर के दो साथियों को गिरफ्तार कर पंजाब में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती की है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार के तौर पर हुई है।

डीजीपी यादव ने बताया कि तस्करों ने पाकिस्तान से ड्रग्स लाने के लिए जलमार्ग का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि उनके पास से टायरों की बड़ी रबर ट्यूब भी बरामद की गई हैं, जो इस बात का संकेत है कि मादक पदार्थों की तस्करी जलमार्ग से की गई है।

उन्होंने कहा कि पीएस स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई। ड्रग कार्टेल में शामिल और अधिक अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...