बल्ह की लुहाखर पंचायत में नवनिर्मित स्पेन ब्रिज व पशु औषधालय भवन सी.पी.एस. संजय अवस्थी ने जनता को किया समर्पित

--Advertisement--

मौके पर ए.पी.एम.सी. मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया सहित पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी भी विशेष रूप से रहे उपस्थित

बल्ह/नेरचौक – अजय सूर्या

रविवार को बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत लुहाखर में 87 लाख 50 हजार की राशि से नवनिर्मित 90 फुट स्पेन ब्रिज का विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के बाद उद्घाटन कर मुख्य संसदीय सचिव लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, संजय अवस्थी ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।

इसके बाद सी.पी.एस. संजय अवस्थी ने लुहाखर पंचायत में ही 20 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बने नए पशु औषधालय भवन का भी विधिवत रूप से उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया।

वहीं ग्राम पंचायत लुहाखर के युवा प्रधान टेकचंद ठाकुर ने मुख्य अतिथि सीपीएस संजय अवस्थी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया सहित मुख्यमंत्री सूक्खु, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी व सभी विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलरिया, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, एस.डी.एम. बल्ह स्मृतिका नेगी, तहसील कल्याण अधिकारी बल्ह विक्रांत जग्गा सहित सभी विभागों के आला अधिकारी व स्थानीय जनता मौजूद रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...