फूड इंस्पेक्टर लवनीत डोगरा पर जानलेवा हमला, चालान बुक की पर्चियां भी फाड़ी

--Advertisement--

प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामान का चालान काटने पर बिगड़े बदमाश

देहरा – शिव गुलेरिया

प्रागपुर के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के इंस्पेक्टर लवनीत डोगरा पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर जानलेवा हमला किया गया।

घटना जसवां के रीडी कुठेड़ा में हुई, जहां डोगरा दिवाली के मौके पर दुकानों की जांच कर रहे थे। स्वीट शॉप पर प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक के गिलास मिलने पर उन्होंने चालान काटा था।

शनिवार को चालान भुगतने से इनकार करने पर हमलावरों ने डोगरा का पीछा किया और करतार फिलिंग स्टेशन के पास उनकी कार को रोककर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने डोगरा के कपड़े फाड़े, फोन छीनकर तस्वीरें हटा दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

फिलहाल, देहरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस चौकी संसारपुर टेरेस मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर ने भी घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने धारा 126(2), 132, 121(1), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...