शाहपुर: कुठार का अभिषेक बना सब इंस्पेक्टर, इलाके में खुशी की लहर

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

उपमंडल शाहपुर के अधीन कुठार गांव के अभिषेक सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर बन गए हैं। अभिषेक का जन्म 2 सितंबर 2001 को कुठार निवासी धर्मेंद्र सिंह व सोनू देवी के घर में हुआ। अभिषेक ने स्कूली पढ़ाई चंडीगढ़ में की। उसके बाद स्नातक बीटेक की पढ़ाई भी चंडीगढ़ में हुई।

उसके बाद अभिषेक ने 2023 में एसएससी सीपीओ की परीक्षा उतीर्ण की। उसके बाद तमिलनाडु के कोयम्बटूर में केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान से एक साल की ट्रेनिंग के बाद पासिंग आउट परेड में उन्होंने सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर की शपथ ली। अभिषेक को उनके पिता धर्मेंद्र व माता सोनू देवी ने स्टार लगाए।

अभिषेक के पिता धर्मेंद्र सिंह चंडीगढ में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं तथा माता सोनू देवी गृहिणी है। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता-माता, गुरुजनों व कडी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती है बशर्ते मंजिल तक पहुंचने का जुनून होना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...