भीषण हादसा: खाई में थी कार, उसमें थी 5 लाश, चरवाहा पहुंचा तो लगा चिल्लाने

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी की चौहार घाटी में शनिवार रात एक शादी से लौट रहे पांच लोगों की कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह वर्धन गांव के पास एक चरवाहे ने शव देखे। इसके बाद उसने स्थानीय लोगों को सूचना दी।

लोगों ने पुलिस को हादसे के बारे में बताया और फिर पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवों को कार में से निकाला। हादसे को लेकर पुलिस ने कहा कि संभवत: रात में चालक ने कार से कंट्रोल खो दिया होगा, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। अधिकारी ने बताया कि सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जिला अधिकारियों ने प्रत्येक मृतक के परिजन को तत्काल राहत के रूप में 25,000 रुपये प्रदान किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...