भीड़ से मिली राहत, जोनल हॉस्पिटल मंडी में अब ऑनलाइन बन रही पर्ची

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

आधुनिकता के इस दौर में अब बहुत सी सुविधाएं ऑनलाइन मिलती हैं। ऐसे में अब जोनल हॉस्पिटल मंडी में आने वाले मरीजों को भी ऑनलाइन पर्ची की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। जोनल हॉस्पिटल में इस सुविधा के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम स्थापित करने के साथ ही इसे पूरी तरह से फंग्शनल भी कर दिया गया है।

ऑनलाइन पर्ची बनाने के लिए आपको अपने मोबाइल पर आभा एप इंस्टॉल करके उसमें अपनी आईडी बनाकर परिवार के सदस्यों को उसमें एड करना होगा। इस एप के जरिए आपको जोनल हॉस्पिटल का क्यूआर कोड स्कैन करके पर्ची के लिए आवेदन करना होगा। यहां से आपको एक टोकन जारी होगा जो एक घंटे तक वैलिड रहेगा और इस दौरान आप जब भी काउंटर पर जाएंगे तो आपको तुरंत प्रभाव से पर्ची का प्रिंट निकालकर दे दिया जाएगा।

एमएस डा. डीएस वर्मा के बोल 

जोनल हॉस्पिटल मंडी के एमएस डा. डीएस वर्मा ने बताया कि प्रदेश के कुछ चुनिंदा अस्पतालों की तर्ज पर जोनल हॉस्पिटल मंडी में भी हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम शुरू हो गया है। इसके लिए जोनल हॉस्पिटल को विभाग की तरफ से 33 कंप्यूटर और प्रिंटर मुहैया करवाए गए हैं। इस सिस्टम के शुरू होने के बाद हॉस्पिटल में इलाज करवाने आए मरीज की जानकारी सभी डॉक्टरों के पास ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।

डा. डीएस वर्मा ने बताया कि आभा एप के माध्यम से अभी तक 350 के करीब पर्चियां मरीजों की बनाई जा चुकी है। आने वाले समय में टोकन सिस्टम से पर्ची बनाने की संख्या में इजाफा होगा, जिसके लिए प्रमोशन जारी है। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार अवकाश के अगले दिन हॉस्पिटल में लोगों की संख्या ज्यादा रहती है। जिसके लिए हॉस्पिटल में अलग से एक पर्ची काउंटन स्थापित किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...